स्वीडन की प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Husqvarna Motorcycles ने अपने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर Husqvarna Vektorr के कॉन्सेप्ट वर्जन को पेश किया है। इस स्कूटर के प्रोडक्शन मॉडल पर काम चल रहा है और इसे कुछ समय बाद प्रदर्शित किया जाएगा। आकर्षक स्टाइल और स्पोर्टी लुक वाला यह इलेक्ट्रिक बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर पर आधारित है। बजाज की तुलना में यह काफी अग्रेसिव दिखता है। यहां जानते हैं नए इलेक्ट्रिक स्कूटर Husqvarna Vektorr की खास बातें।
Husqvarna Vektorr Electric Scooter Design

इलेक्ट्रिक स्कूटर का डिजाइन बहुत खास है। इसमें लगाए बॉडी पैनल डुअल टोन इफेक्ट के साथ आते हैं और इनका लुक काफी अग्रेसिव है। इस स्कूटर में एक बड़ा सर्कुलर हेडलैंप दिया गया है। इसके साथ ही स्कूटर के फ्रंट में LED DRLs मिलते हैं। स्कूटर में दिया गया हेडलैंप कंपनी के ज्यादातर मॉडल में देखने को मिलता है। कंपनी की Svartpilen और Vitpilen मोटरसाइकिल में भी ऐसा ही हेडलैंप दिए गए हैं।
Husqvarna Vektorr Specification & Features
Feature | Specification |
---|---|
Motor | 4kW BLDC motor |
Top speed | 45 km/hr |
Range | 90 km (claimed) |
Charging time | 5 hours (0-100%) |
Battery | Lithium-ion |
Brakes | Front disc brake, rear drum brake |
Suspension | Front single-sided monoshock, rear monoshock |
Wheels | 12-inch |
Tires | Front 90/100-12, rear 100/90-12 |
Dimensions | Length: 1,978mm, width: 710mm, height: 1,115mm |
Weight | 124 kg |
Features | Full LED lighting, fully digital instrument cluster, anti-theft alarm, reverse mode, cruise control |
Security features | Keyless start, geo-fencing, immobilizer |
Husqvarna Vektorr Range & Speed
कंपनी के मुताबिक इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड 45 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसके साथ ही यह स्कूटर फुल चार्जिंग के बाद 95 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है।
Husqvarna Vektorr Color Variation
स्कूटर व्हाइट और ब्लैक कलर कॉम्बिनेशन में उपलब्ध है। स्कूटर के अलॉय व्हील्स पर नियॉन येलो हाइलाइट्स दी गई हैं। इससे स्कूटर का लुक और ज्यादा स्पोर्टी बन जाता है। स्कूटर के साइड पैनल पर H की बैजिंग दी गई है। इसमें सिंगल पीस फ्लैट सीट दी गई है, जिसमें पिलियन राइडर को सफर करने में आसानी होगी। इन दोनो कलर व्हाइट और ब्लैक में बहुत ही आकर्षक लुक बिखरने वाली है।
Husqvarna Vektorr Price

जितना शानदार रेंज और बेहतरीन फीचर्स के साथ मार्केट में धूम मचाने वाली वैसे ही इसका कीमत भी धूम मचाएगी यानी कि इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 1.30 लाख रुपए तक रखी गई है।
Husqvarna Vektorr Launch Date In India
Husqvarna Vektorr Electric Scooter Launch November 2023 में संभावित तौर पर लांच हो सकता है। यह स्पेशल टेक्नोलॉजी से निर्मित है जो कई डिजिटल फीचर्स के साथ आता है।