ताइवान की Gogoro कम्पनी अपनी इलेक्ट्रिक वर्जन: Gogoro S2 Electric Scooter भारतीय बाजारों में लाने जा रही है देखना है की कितना धूम मचाती है भारतीय बाजारों में। आज के समय में इलेक्ट्रिक वाहन की मांग बहुत तेजी से बढ़ती जा रही है और वाहन कंपनी अपनी अपनी इलेक्ट्रिक वर्जन स्कूटर,बाइक, कार को बेहतरीन फीचर्स और अच्छी रेंज के साथ बाजारों में लॉन्च कर रही है। इलेक्ट्रिक वाहन की मांग को देखते हुए ताइवान की मानी जानी वाहन कंपनी भी भारतीय बाजारों में लॉन्च करने जा रही है।
इलेक्ट्रिक स्कूटर अच्छे प्रदर्शन के साथ-साथ कुछ अद्भुत तकनीक से लैस है। Gogoro S2 Electric Scooter आरामदायक यात्रा के लिए दैनिक जीवन में उपयोग करने के लिए सबसे अच्छा है। चोरी-रोधी सुविधाएँ और सुरक्षित लॉकिंग सिस्टम सवार को सुरक्षित गतिशीलता में मदद करता है।
Gogoro Electric Scooter के स्पेसिफिकेशन
![Gogoro S2 Electric Scooter](https://evehiclegyan.in/wp-content/uploads/2023/11/kv-1024x606.webp)
बेसिक और प्रीमियम दोनों मॉडल्स एक समान पावरट्रेन से लैस आते हैं। दोनों में 7.0 kW पावर जनरेट करने वाली मोटर मिलती है, जिसकी बदौलत ई-स्कूटर करीब 48 kmph की टॉप स्पीड पकड़ सकता है। दोनों स्कूटर फुल चार्ज में 150 kmph की रेंज दे सकते हैं। कंपनी के अनुसार, इतनी रेंज स्कूटर को 30 kmph की स्पीड पर चलाकर हासिल की जा सकती है।
गोगोरो कम्पनी ने अपने दो वैरिएंट लॉन्च किए हैं आइए जानते हैं
![Gogoro S2 Electric Scooter](https://evehiclegyan.in/wp-content/uploads/2023/11/01-full-1024x576.webp)
गोगोरों कम्पनी अपने घरेलू बाजार में Delight इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है। स्कूटर को दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है, पहला Delight Basic और दूसरा फीचर लोडेड Delight ई-स्कूटर। फिलहाल इनकी कीमत का खुलासा नहीं किया गया है।
Read More: ताइवान की बेस्ट टेक्नोलॉजी के साथ आयी Gogoro GX250.. ओला से होगी सीधी टक्कर
गोगोरो कम्पनी के दोनों वैरियंट
दोनों स्कूटर वॉकिंग मोड और रिवर्स मोड के साथ आते हैं। इनमें LED बैकलाइट डिस्प्ले मिलता है। इसके अलावा, सेफ्टी स्विच के साथ मेनस्टैंड दिया गया है। स्कूटर टच स्टार्ट बटन, मैकेनिकल स्विच, स्मार्ट कीकार्ड आदि फीचर्स से भी लैस है। इनमें स्मार्ट, नॉर्मल, सुपर बूस्ट और लो एनर्जी राइडिंग मोड्स मिलते हैं। Gogoro ने Delight इलेक्ट्रिक स्कूटर में लिक्विड कूल सिस्टम, पॉली चेन कार्बन बेल्ट सिस्टम, डुअल टेलीस्कोपिक फोर्क, डुअल रियर सस्पेंशन, हाइड्रॉलिक डिस्क ब्रेक सिस्टम, SBS ब्रेक असिस्ट जैसे एडवांस सेफ्टी और कंफर्ट फीचर्स भी शामिल किए हैं।
Gogoro S2 Electric Scooter Price
![Gogoro S2 Electric Scooter Price](https://evehiclegyan.in/wp-content/uploads/2023/11/gallery-red-open-1024x576.webp)
गोगोरो इलेक्ट्रिक स्कूटर के कीमत की बात करे तो जहा तक जानकारी मिली है इसका कीमत 60000 रुपए तक होने वाली है। आपको बेहतरीन फीचर्स और शानदार रेंज के साथ अच्छे कीमत पर मिलेगी और इसका आप लुत्फ उठा पाएंगे।
Gogoro इलेक्ट्रिक स्कूटर का लॉन्च डेट
Gogoro इलेक्ट्रिक स्कूटर को भारतीय बाजारों में लॉन्च 2024 में किया जा सकता है।
Gogoro S2 Electric Scooter Booking
हालांकि इसके बुकिंग से संबंधित अभी तक कोई भी जानकारी कंपनी द्वारा साझा नहीं किया गया है। जैसे ही यह इनफॉरमेशन बाहर आती है हम आपको इसी ब्लॉक पोस्ट में अपडेट करके शेयर कर देंगे। आपको यह भी बताएंगे कि यह इलेक्ट्रिक स्कूटर को आप कैसे ऑनलाइन बुक कर सकते हैं और आप कैसे अपने नजदीकी शोरूम में जाकर बुकिंग करवा सकते हैं।